हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
05 Mar, 2022 12:13 PMमुंबई. हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
तस्वीरों में सपना पर्पल साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ सपना ने लंबे झूमके पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी से डांसर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
इस लुक में सपना बेहद गॉर्जियस लग रही है। हसीना की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में सपना का नया गाना 'पानी छलके' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं।