main page

वीडियो शेयर कर बुरी फंसी सपना चौधरी, यूजर्स ने एेसे निकाली भड़ास

Updated 17 August, 2018 12:18:52 PM

टीवी रिएलिटी शो ''बिग बॉस'' 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस पर एक वीडियो शेयर किया था। हाल ही में अब यूजर्स सपना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं...

मुंबई: टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' 11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने बीते दिनों स्वतंत्रता दिवस पर एक वीडियो शेयर किया था। हाल ही में अब यूजर्स सपना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

इस वीडियो को सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए सपना चौधरी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वीडियो में उनके साथ मैनेजर पवन चावला भी नजर आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

वीडियो में सपना व्हाइट कलर का एक टॉप पहने हुए नजर आईं, जिस पर तिरंगे की तस्वीर बनी है। साथ ही उन्होंने तीन रंगों से बना दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। वहीं लोगों को उनकी ये वीडियो पसंद नही आई। 

Bollywood Tadka

एक यूजर ने कहा कि सपना जी आपको जानकारी होनी चाहिए कि टीशर्ट पर तिरंगा यूज नहीं किया जाता। वहीं एक यूजर ने कहा कि एक दिन का दिखावा तो कोई भी कर सकता है, बाकी दिन का क्या।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सपना बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं और उन्होंने अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में डांस किया था। सपना चौधरी ने अपना लुक भी काफी हद तक बदल लिया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवु़ड से लेकर भोजपुरी, पंजाबी जैसी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपने लिए एक मुकाम हासिल कर लिया है। कुछ दिन पहले उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' रिलीज हुई थी, जिसमें सपना चौधरी ने स्पेशल सॉन्ग किया था।
 

: Neha

sapna choudharytrolledinstagramindependence daybigg boss 11share video

loading...