डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपना ने इंस्टा पर भी शेयर किया है। इसमें वो एक इवेंट में डांस करती नजर आ रही हैं। ये डांस वो अपने हरियाणवी नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टाइल में करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना का स्टाइलिश अवतार और हॉट डांस मूव्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो में सपना चौधरी इस वीडियो में ''लड़की ब्यूटिफुल कर गई चुल'' और ''हम्मा-हम्मा'' जैसे हिट बॉलीवुड गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।
15 Jul, 2018 01:47 PMमुंबई: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सपना ने इंस्टा पर भी शेयर किया है। इसमें वो एक इवेंट में डांस करती नजर आ रही हैं। ये डांस वो अपने हरियाणवी नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टाइल में करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना का स्टाइलिश अवतार और हॉट डांस मूव्स ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो में सपना चौधरी इस वीडियो में 'लड़की ब्यूटिफुल कर गई चुल' और 'हम्मा-हम्मा' जैसे हिट बॉलीवुड गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं।
सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल तो हो ही रहा है साथ में फैंस के रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस सपना के इस नए डांस की तारीफ करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि सपना को बॉलीवुड के साथ-साथ अपना रागिनियों (हरियाणा लोकगीत) पर डांस करते रहना चाहिए। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, कि देसी सपना की बात ही कुछ और है। वहीं, एक और फैन ने कहा कि आप पर हर स्टाइल अच्छा लगता है। बता दें कि सपना एक हरियाणवी डांसर हैं जो बिग बॉस 11 में नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस ने उन्हें खासी ख्याति दिलाई और एक बार जो सपना ने अपना सफर शुरू किया उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।