हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने राम नवमी के खास अवसर पर पूजा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
10 Apr, 2022 05:30 PMमुंबई. हरियाणी डांसर और सिंगर सपना चौधरी सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। सपना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में सपना ने राम नवमी के खास अवसर पर पूजा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
तस्वीरों में सपना पिंक सूट में नजर आ रही है। इसके साथ सिंगर ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और चोटी से सपना ने अपना लुक कम्पलीट किया हुआ है। सपना राम नवमी पर पूजा करती और हाथ में खाने की थाली लेकर माता रानी को भोग लगाती हुई दिखाई दे रही है।
तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा- 'आज रामनवमी और नवरात्र की सम्पूर्ण शुभ प्रभात। मैं मातारानी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करती हूं कि आप और आपके परिवार के सभी कष्ट दूर हो। आपके घर और जीवन में सदा खुशियां रहे। मातारानी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम आप पर सदा अपना आशीर्वाद बनाए रखें। जय माता दी। जय सियाराम।' फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें सपना का नवरात्रि के पहले दिन एक वीडियो सामने आया था, जिसे सिंगर माता की भक्ति में लीन होकर डांस करती हुई नजर आई थी। सपना के साथ काफी औरतें भी नाचती दिखाई दी थी। इस वीडियो को फैंस ने भी पसंद किया था।