main page

Unseen: अफसाना की वेडिंग में सपना चौधरी ने ट्रेडिशनल लुक में जमाया रंग, कपल संग 'आंखों का काजल' गाने पर लगाए खूब ठुमके

Updated 26 February, 2022 01:03:03 PM

''आंखो का काजल'' गाने से लोगों का दिल धड़काने वाली मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह हमेशा अपने डांस मूव्स और लुक्स से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। बीते दिनों सपना चौधरी सिंगर अफसाना खान की शादी में पहुंची, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति से लोगों का खूब ध्यान खी

बॉलीवुड तड़का टीम. 'आंखो का काजल' गाने से लोगों का दिल धड़काने वाली मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह हमेशा अपने डांस मूव्स और लुक्स से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। बीते दिनों सपना चौधरी सिंगर अफसाना खान की शादी में पहुंची, जहां उन्होंने अपनी उपस्थिति से लोगों का खूब ध्यान खींचा और आंखो का काजल गाने पर दुल्हन संग जमकर ठुमके लगाए। अब अफसाना ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
 Bollywood Tadka


वीडियो में देखा जा सकता है कि अफसाना की शादी में सपना ट्रेडिशनल लुक में पहुंची।

Bollywood Tadka

 

शिमरी लहंगे के साथ उन्होंने मिनीमल मेकअप, मैचिंग नेक्लेस, इयररिंग्स और परांदे से अपने लुक को कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में सपना की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka

 

स्टेज पर सपना दुल्हन बनी अफसाना और उनके पति साज संग आंखो का काजल गाने पर खूब रंग जमाती नजर आ रही हैं। वहीं कपल भी इस दौरान सपना के साथ खूब ताल मिला रहा है। 

 

सपना के अलावा अफसाना ने उनका शादी में पहुंचे और भी कई कलाकारों की परफोर्मेंस के वीडियो भी शेयर किए, जो फैंस द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं।

 

 

बता दें बिग बॉस 15 में नजर आ चुकीं और पंजाबी मशहूर सिंगर ने 15 फरवरी को साज संग शादी रचाई है। शादी के बाद कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

 


 
 

Content Writer: suman prajapati

Sapna ChoudharydancedAankhon Ka KajalsongAfsana KhanweddingUnseenvideoBollywood NewsPollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...