main page

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर कर सारा ने लुटाया सौतेले भाई तैमूर पर प्यार, बोलीं-'टिम टिम आपको हंसी, खुशी और प्यार की शुभकामनाएं'

Updated 20 December, 2021 03:41:48 PM

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना 5वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर पटौदी और कपूर परिवारों ने करीना के बड़े शहजादे पर खूब प्यार लुटाया और सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं सारा अली खान ने भी अपने स्टेप ब्रदर के बर्थडे पर खास तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं। सारा अली खान ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर तैमूर को बर्थडे विश किया है। तस्वीर में सारा तैमूर का हाथ पकड़े केक काटती दिखाई दे रही हैं।तैमूर का ध्यान केक की ओर है। वहीं सैफ फ उनके

मुंबई: करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना 5वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर पटौदी और कपूर परिवारों ने करीना के बड़े शहजादे पर खूब प्यार लुटाया और सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वहीं सारा अली खान ने भी अपने स्टेप ब्रदर के बर्थडे पर खास तस्वीर शेयर की जो इस समय चर्चा में हैं।

Bollywood Tadka

सारा अली खान ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर तैमूर को बर्थडे विश किया है। तस्वीर में सारा तैमूर का हाथ पकड़े केक काटती दिखाई दे रही हैं।तैमूर का ध्यान केक की ओर है। वहीं सैफ फ उनके नजदीक ही खड़े हैं।

Bollywood Tadka

इसे शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा- ''हैप्पी बर्थडे टिम टिम, आपको सभी खिलौनों, चॉकलेट, हंसी, खुशी और प्यार की शुभकामनाएं।''

 

इसके पहले, करीना कपूर खान ने भी अपने इंसटा हैंडल से बेटे के बर्थडे पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया जिसमें तैमूर को चलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि, तैमूर अभी चलना सीख रहे हैं। करीना ने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-'आपका पहला कदम आपका पहली बार गिरना ... मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। यह तुम्हारा पहला या आखिरी नहीं है, मेरे बेटे, लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है ... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे, और गर्व के साथ आगे बढ़ेंगे ... 'क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो..। हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... मेरे टिम टिम, आपके जैसा कोई नहीं है, मेरा बेटे।'

Bollywood Tadka

करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के 4 साल बाद तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था। करीना के दूसरे बेटे जेह को इसी साल फरवरी महीने में जन्म दिया है। 

Content Writer: Smita Sharma

Sara Ali Khanadorable pictureStep BrotherTaimur Ali KhanbirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...