बी टाउन की सबसे सुंदर और फिट एक्ट्रेस में से दो, सारा अली खान और सोनाक्षी सिन्हा को आज मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों टैलेंटेड एक्ट्रेस को नीयन-ग्रीन रंग की जैकेट और ब्लैक टाइट्स में ट्विनिंग करते देखा गया।
06 Oct, 2019 01:34 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। बी टाउन की सबसे सुंदर और फिट एक्ट्रेस में से दो, सारा अली खान और सोनाक्षी सिन्हा को आज मुंबई में एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों टैलेंटेड एक्ट्रेस को नीयन-ग्रीन रंग की जैकेट और ब्लैक टाइट्स में ट्विनिंग करते देखा गया। दोनों एक्ट्रेस मुस्करा रही थी। वे सांताक्रूज़ स्टूडियो में अपने पिलेट्स ट्रेनर और फ्रेंड नम्रता पुरोहित के बर्थडे पार्टी में शामिल होने आईं थीं। इस सेलिब्रेशन में शामिल होने जान्हवी कपूर और मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थी। इंट्रेस्टिंग बात यह थी कि सारा और सोनाक्षी ब्लैक टी-शर्ट और टाइट्स के साथ नियॉन ग्रीन जैकेट में ट्विन कर रही थीं। सोनाक्षी ने अपने बाल खुले रखे थे और दोनों एक्ट्रेस हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं।
Sonakshi Sinha Images
Sonakshi Sinha Pictures
Sonakshi Sinha Photos
वर्कफ़्रंट पर, सारा इस साल बहुत बिजी हैं और अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए बैक टू बैक शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इम्तियाज अली की अगली शूटिंग रैप की है। इस फिल्म को सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की लव आज कल की अगली कड़ी कहा जा रहा है। एक्ट्रेस को वरुण धवन स्टारर कुली नंबर 1 में भी देखा जाएगा।
Sara Ali Khan Images
वहीं सोनाक्षी भी इस साल बिजी हैं। उन्हें हाल ही में मिशन मंगल में बड़े पर्दे पर देखा गया, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू भी थी। फ़िलहाल वह 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, संजय दत्त और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह सलमान खान स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' में नजर आएंगी।