एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।
18 Feb, 2021 10:14 AMमुंबई. एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीर में एक्ट्रेस अपने फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही है। सभी ने रेड ड्रेस पहनी हुई है। हाथ में रेड रोज पकड़ा हुआ है। सारा और उनके फ्रेंड्स इस लुक में काफी अच्छे दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर वेलेंटाइन डे की है। सारा ने अपना वेलेंटाइन अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सारा बहुत जल्द फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में सारा के साथ अक्षय कुमार और धनुष दिखाई देने वाले हैं। आनंद एल राय इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।