बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडाविजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन हैं। सारा को अक्सर विजय देवरकोंडा संग पार्टीज करते देखा जाता है। दोनों को एक साथ इतनी बार स्पाॅट किया जा चुका है कि दोनों के अफेयर्स तक की खबरें भी सामने आने लगी हैं। वहीं अब एक बार फिर सारा का विजय देवरकोंडा संग गेट टुगैदर हुआ।
24 Mar, 2021 09:26 AMमुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडाविजय देवरकोंडा की बहुत बड़ी फैन हैं। सारा को अक्सर विजय देवरकोंडा संग पार्टीज करते देखा जाता है। दोनों को एक साथ इतनी बार स्पाॅट किया जा चुका है कि दोनों के अफेयर्स तक की खबरें भी सामने आने लगी हैं। वहीं अब एक बार फिर सारा का विजय देवरकोंडा संग गेट टुगैदर हुआ।
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर इनके अफेयर्स की खबरों ने आग पकड़ ली है। सारा ने विजय देवरकोंडा की फिल्म लिगर की टीम के साथ नाइट आउट भी किया। इन नाइट आउट की तस्वीरें लिगर की प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में सारा और विजय देवरकोंडा के अलावा लिगर से सह-निर्माता करण जौहर और निर्देशक पुरी जगन्नाध नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा मशहूर फैशन डियाइनर मनीष मल्होत्रा भी हैं। इस दौरान सारा अपने फेवरेट सुपरस्टार से मिलकर काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ चार्मी ने कैप्शन में लिखा-'जब कला कुछ कलाकारों को साथ ले आती है तो कुछ ऐसा ही दृश्य सामने आता है।'
सारा और विजय देवरकोंडा को यूं साथ देखकर फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। काम की बात करें तो फिलहाल विजय देवरकोंडा बी-टाउन की एक क्यूट गर्ल अनन्या पांडे संग फिल्म 'लिगर' में दिखेंगे। वहीं सारा अक्षय कुमार और धनुष संग फिल्म 'अतरंगी रे 'में नजर आएंगी।