बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान काम से ब्रेक लेकर श्रीलंका पहुंची थीं। सारा अपने कुछ करीबी फ्रेंड्स संग श्रीलंका गई थीं। मंगलवार रात ही सारा वापस मुंबई लौटी हैं। मुंबई आते ही सारा ने श्रीलंका वेकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस संग शेयर की है।
23 Oct, 2019 12:35 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान काम से ब्रेक लेकर श्रीलंका पहुंची थीं। सारा अपने कुछ करीबी फ्रेंड्स संग श्रीलंका गई थीं। मंगलवार रात ही सारा वापस मुंबई लौटी हैं। मुंबई आते ही सारा ने श्रीलंका वेकेशन की कुछ तस्वीरें फैंस संग शेयर की है।
इन तस्वीरों में सारा स्वीमिंग पूल के अंदर नारियल पानी और कॉफी पीती हुए नजर आईं। लुक की बात करें तो सारा बिकिनी में बेहद बोल्ड दिख रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'श्रीलंका में लेडी।' सारा का यह कैप्शन उनकी तस्वीरों पर एकदम फिट बैठता है। सारा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा इन दिनों फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन हैं। इसके अलावा सारा इम्तिआज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं। यह फिल्म वेलेनटाइन पर रिलीज होगी।