main page

GoodBye 2021: एडवेंचर से भरा रहा सारा अली खान का 2021, कभी समंदर में लगाई डुबकी तो कभी बर्फीली वादियों में की मस्ती

Updated 31 December, 2021 11:03:40 AM

31 दिसंबर आज 2021 का आखिरी दिन है। चंद घंटों में हम सब खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2022 में दाखिल हो जाएंगे। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स ने कोरोना के कहर के बीच 2021 में कई हसीन भरे पल बिताए। अब कुछ स्टार्स ने शो रील के जरिए साल 2021 का सफर फैंस के साथ शेयर किया। इस लिस्ट में पटौदी खान दान की लाडली सारा अली खान का नाम भी शामिल है।

मुंबई: 31 दिसंबर आज 2021 का आखिरी दिन है। चंद घंटों में हम सब खट्टी-मीठी यादों के साथ साल 2022 में दाखिल हो जाएंगे। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स ने कोरोना के कहर के बीच 2021 में कई हसीन भरे पल बिताए। अब कुछ स्टार्स ने शो रील के जरिए साल 2021 का सफर फैंस के साथ शेयर किया। इस लिस्ट में पटौदी खान दान की लाडली सारा अली खान का नाम भी शामिल है।

Bollywood Tadka

सारा ने भी अपने इस साल की जर्नी को दिखाया है। इस वीडियो में सारा बर्फिली चोटियों के बीच, समंदर और नदी के बीच एडवेंचर करती दिखाई दे रही हैं।इसके अलावा वह पहाड़ चढ़ रही हैं।

 

Bollywood Tadka

साइकिल चला रही हैं। ATV बाइक की सवारी कर रही हैं। स्नो बोर्डिंग करती नजर आ रही हैं। मोर के साथ खेल रही हैं। गाय से डरकर भाग रही हैं।

Bollywood Tadka

सारा कोलाहल से ज्यादा शांत जगह पसंद है इसकी झलक वीडियो में साफ देखने को मिल रही हैं। सारा ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 2021 का वो पल जो मुझे सबसे ज्यादा जिंदा महसूस कराती है। फैंस सारा के इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

काम की बात करें तो  सारा अली खान की फिल्म  'अतरंगी रे (Atrangi Re)'ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में  'रिंकू' का किरदार अदाकारा ने निभाया है जिसके चर्चे खूब हो रहे हैं। इसमें सारा के साथ अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह विक्की कौशल संग  लुका छुपी 2 में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई है। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Sara Ali KhanMini Zindagi Na Milegi Dobara MontageGoodBye 2021videoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...