बॉलीवुड हसीनाएं रेड कार्पेट पर कभी भी अपने फैशनेबल लुक से लोगों को एट्रेक्ट करने में पीछे नही रहती। बीते शुक्रवार मुंबई में किड्स च्वाइस अवार्ड शो का आयोजन किया गया, शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस सारा अली खान का बेहद दीवाना बनाने वाला लुक सामने आया। एक्ट्रेस अपने लुक को टॉप में रखती हुई रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं।
21 Dec, 2019 12:47 PMबॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड हसीनाएं रेड कार्पेट पर कभी भी अपने फैशनेबल लुक से लोगों को एट्रेक्ट करने में पीछे नही रहती। बीते शुक्रवार मुंबई में किड्स च्वाइस अवार्ड शो का आयोजन किया गया, शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेस सारा अली खान का बेहद दीवाना बनाने वाला लुक सामने आया। एक्ट्रेस अपने लुक को टॉप में रखती हुई रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं।
लुक की बात करें तो इस दौरान सारा मल्टीकलरड आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। स्टनिंग आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने हाई हील पेयर की हुई है।
मिनिमल मेकअप और हाई पोनी उनके लुक को परफेक्ट बना रही हैं। लुक को कैरी करते हुए सारा कैमरे के सामने हंसते हुए पोज दे रही है।
किलर स्माइम में सारा फैंस को एट्रेक्ट करने में कामयाब हो रही हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आजकल' में नजर आएंगी। फिल्म में एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी।