एक्टर सैफ अली खान का आज बर्थडे है। वह आज पूरे 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने पति को एक खास पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। वहीं अब हाल ही में सैफ की बेटी सारा अली खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है। सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर कर पिता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
16 Aug, 2021 05:11 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सैफ अली खान का आज बर्थडे है। वह आज पूरे 51 साल के हो गए हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने पति को एक खास पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। वहीं अब हाल ही में सैफ की बेटी सारा अली खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे की बधाई दी है।
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर कर पिता को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इन तस्वीरों में से एक में सारा अपनी सौतेली मां, छोटे भाई जहांगीर और पिता के साथ नजर आ रही है। वहीं दूसरी में हाथ में केक थामे पिता के साथ पोज दे रही हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ''हैप्पी बर्थडे अब्बा। मेरे सुपरहीरो, मेरे स्मार्ट फ्रेंड, बेस्ट बातूनी, कूल ट्रैवेल बडी और बड़े सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए थैक्यू। लव यू।''
सारा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
काम की बात करें तो सारा को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं.1' में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक्टर अक्षय कुमार और धनुष के साथ अहम भूमिका में दिखेंगी।