main page

सरगम कौशल के सिर सजा मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ताज, 51 खूबसूरत महिलाओं को पछाड़ कर बनीं विनर

Updated 17 June, 2022 01:41:22 PM

मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 का विनर मिल चुका है। भारत की सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। 15 जून को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में इस इवेंट का आयोजन किया गया। जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से सरगम कौशन को चुना।

मुंबई. मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022-2023 का विनर मिल चुका है। भारत की सरगम कौशल ने मिसेज इंडिया वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है। 15 जून को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में इस इवेंट का आयोजन किया गया। जूरी पैनल- सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, मोहम्मद अजहरुद्दीन, डिजाइनर मासूम मेवावाला और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने 51 कंटेस्टेंट्स में से सरगम कौशन को चुना। 

Bollywood Tadka
मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021-2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम विनर रहीं नवदीप कौर ने सरगम कौशल को ताज पहनाया। पहली रनरअप जूही व्यास और दूसरी चाहत दलाल बनीं। मिसेज इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अब सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सरगम को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं।

बता दें मिसेज इंडिया वर्ल्ड बनने के बाद सरगम बेहद खुश है। सरगम ने कहा- मैं यहां आकर काफी खुश हूं। मैंने अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। ये क्राउन में कई सालों से चाहती थी। मैं अब आपको अगले मिसेज वर्ल्ड पीजेंट मिलूंगी। 
Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sargam koushalwinsmrs india world 2022-2023titleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...