main page

खुलासा: 'बहुत ही खुद्दार थीं मेरी मां, कफन के पैसे भी खुद देकर गई थीं' सरोज खान को याद कर भावुक हुईं बेटी सुकन्या

Updated 05 July, 2020 12:00:18 PM

दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान 3 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह गईं थी। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सरोज को खोने से कई स्टार को बड़ा सदमा लगा है, वहीं उनकी बेटिया में मां के निधन के बाद सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। हाल ही में उनकी छोटी बेटी सुकन्या नागपाल ने मीडिया से बात करते हुए उनसे जुड़ी कई यादें शेयर कीं।

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान 3 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह गईं थी। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सरोज को खोने से कई स्टार को बड़ा सदमा लगा है, वहीं उनकी बेटिया में मां के निधन के बाद सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। हाल ही में उनकी छोटी बेटी सुकन्या नागपाल ने मीडिया से बात करते हुए उनसे जुड़ी कई यादें शेयर कीं।


Bollywood Tadka 


सुकन्या ने बताया कि सरोज खान एक बहुत ही दरियादिल, मेहनती और खुद्दार लेडी थी। वो कभी भी किसी का पैसा खुद पर बाकी नहीं रखती थीं। यहां तक कि उनका अंतिम संस्कार भी उनके पैसों से हुआ। 

Bollywood Tadka


सुकन्या ने कहा, मां के अंतिम संस्कार के बाद कब्रिस्तान में पैसे देने का वक्त आया। जल्दबाजी में मैं और मेरे पति पैसे रखना भूल गए थे। गाड़ी और ड्राइवर भी पास में नहीं थे। तभी अचानक मैंने पर्स चेक किया तो उसमें 3 हजार रुपये निकले।ये रुपये मां के ही थे। उन्होंने लॉकडाउन से पहले ये पैसे किसी काम से दिए थे। वह इतनी खुद्दार थीं कि कफन के पैसे भी खुद देकर गईं। 
सरोज की बेटी ने आगे कहा, मेरी मां फाइटर भी थीं। उन्होंने मुझे दुनिया में मुश्किलों का सामना करना सिखाया। 

  
 

Edited By: suman prajapati

Saroj KhandaughterSukanyarevealedmotherpaidcoffinadvanceTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...