देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेज़ी से पैर पसारने लगा है। महाराष्ट्र में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जहां तक कि बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसके संक्रमण से बच नहीं पाए हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के एक्टर सतीश कौशिक भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी सतीश ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, प्लीज ध्यान दें। मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी मेरे सम्पर्क में पिछले कुछ दिनों में आये हो प्लीज अपना टेस्ट करा लें। मैं घर में ही क्वारंटाइन
18 Mar, 2021 10:15 AMबॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से तेज़ी से पैर पसारने लगा है। महाराष्ट्र में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जहां तक कि बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी इसके संक्रमण से बच नहीं पाए हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के एक्टर सतीश कौशिक भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
इस बात की जानकारी सतीश ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्लीज ध्यान दें। मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं। जो भी मेरे सम्पर्क में पिछले कुछ दिनों में आये हो प्लीज अपना टेस्ट करा लें। मैं घर में ही क्वारंटाइन हूं। आपका प्यार। शुभकामनायें और विशेष इससे बाहर आने में मदद करेंगी। धन्यवाद।'
एक्टर के इस ट्वीट के बाद ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बता दें सतीश से पहले तारा सुतरिया, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी भी इस वैश्विक महामारी का शिकार हो चुके हैं।