जॉन अब्राहम अपनी जानी पहचानी देशभक्ति की शैली के साथ एक और फिल्म के साथ हाजिर होने वाले हैं और अपनी सफलता को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
01 Oct, 2019 11:21 AMबॉलीवुड तड़का डेस्क। जॉन अब्राहम अपनी जानी पहचानी देशभक्ति की शैली के साथ एक और फिल्म के साथ हाजिर होने वाले हैं और अपनी सफलता को जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्टर 2018 की अपनी पॉपुलर विजुअल एक्शन ड्रामा फिल्म 'सत्यमेव जयते' की अगली कड़ी में स्क्रीन पर अब से एक साल बाद दिखाई देंगे। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को, अगले साल 2 अक्टूबर, 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा। हाल ही में जॉन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। पहले पार्ट की सफलता के बाद, अगले सीजन में एक्शन, इमोशन, पावर, देशभक्ति होने की पूरी उम्मीद है। पोस्टर पर लिखा है, 'तन, मन, धन से बढ़कर जन, गण, मन।'
सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या कुमार खोसला मुख्य भूमिका निभाएंगी। दिव्या कुमार काफी समय बाद एक्टिंग के क्षेत्र में वापसी कर रही हैं। जॉन के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ, मेकर्स ने दिव्या खोसला कुमार का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया।
यह फिल्म विकी कौशल की 'सरदार उधम सिंह', टाइगर श्रॉफ की 'रैम्बो' और फरहान अख्तर की 'तूफान' से क्लैश कर सकती है।