main page

प्रेग्नेंट हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की 'अनीता भाभी', तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Updated 13 November, 2018 04:35:30 PM

टीवी के पॉपुलर शो ''भाभीजी घर पर हैं'' से फेमस हुई सौम्या टंडन को लेकर एक खबर सामने आई है।  खबर के मुताबिक, सौम्या  बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दी है।

मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर हैं' से फेमस हुई सौम्या टंडन को लेकर एक खबर सामने आई है।  खबर के मुताबिक, सौम्या  बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दी है।

 

 

तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'एक अजीब के अहसास के साथ सुबह उठती हूं, केप के सुपरहीरो जैसी। मैं खुद को आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। मेरे शरीर में आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। एक सबसे बड़ी खबर- मैं गर्भवती हूं और हर पल को एन्जॉय कर के जीने की कोशिश कर रही हूं। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।'  

Bollywood Tadka

सौम्या ने दिसंबर 2016 में पुराने दोस्त बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार यह खबरें आ रही थी की सौम्या बहुत जल्द टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' को अलविदा कहने वाली हैं। लेकिन सौम्या ने कभी भी इस पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब जब सौम्या टंडन की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर आ रही हैं। इसके बाद यह पक्का हो जाता हैं की भले ही सौम्या शो को अलविदा ना कहे लेकिन डिलेवरी के लिए सौम्या टंडनब्रेक जरुर लेगी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अनीता भाभी' के किरदार को दर्शक इतना पसंद करते हैं की सौम्या टंडन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई हैं। टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' के अलावा सौम्या टंडन फिल्म 'जब वी मेट' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में सौम्या ने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था। 


 

: Neha

saumya tandonannouncespregnancybhabhi ji ghar par hai

loading...