टीवी पॉपुलर शो ''भाबी जी घर पर हैं'' की फेम सौम्या टंडन आज हर घर की पहचान बन चुकी हैं। सौम्या अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सौम्या ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था। बीते महीने सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर की थी।
21 Jun, 2019 10:51 AMमुंबई: टीवी पॉपुलर शो 'भाबी जी घर पर हैं' की फेम सौम्या टंडन आज हर घर की पहचान बन चुकी हैं। सौम्या अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सौम्या ने 14 जनवरी को बेटे को जन्म दिया था। बीते महीने सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर की थी।
डिलिवरी के बाद से ही सौम्या फिटनेस को लेकर सजग हो गई हैं और कुछ ही वक्त में उन्होंने अपना प्रेग्नेंसी वेट घटा लिया है। हाल ही में सौम्या ने अपने सोशल साइट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में सौम्या रेड कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में ग्लैमरस अंदाज में दिख रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह सिल्वर आउटफिट नें दिख रही हैं।
सौम्या की ये तस्वीरें साबित करती हैं कि वह मां बनने के बाद और खूबसूरत हो गई हैं। लहीं फैंस सौम्या का प्रेटी लुक और घटा हुआ वजन देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा कि आपने इतनी जल्दी इतना वजन कैसे घटा लिया। फैंस सौम्या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि सौम्या ने 2016 में सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। शादी से पहले उन्होंने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। सौम्या ने 2006 में 'ऐसा देश है मेरा से' टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था और आज वो छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
वह फिल्म 'जब वी मेट' में नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का किरदार निभाया था।