main page

प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी काम करेंगी 'अनीता भाभी', नहीं छोड़ेगी शो

Updated 24 November, 2018 04:16:06 PM

टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों सीरियल ''भाभीजी घर पर हैं'' में अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं। वहीं बीते दिनों ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थीं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दी है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन इन दिनों सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी का किरदार निभा रही हैं। वहीं बीते दिनों ही उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थीं। इस बात की जानकारी खुद सौम्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दी है।

Bollywood Tadka

वहीं इस खबर के बाद यह कहा जा रहा था कि सीरियल में उनकी जगह कोई नया कलाकार शो के अंदर एंट्री कर सकता है। अब हाल ही में शो के निर्माताओं ने इन अफवाहों पर रोक लगा ही है।

Bollywood Tadka

 

निर्माताओं ने कहा, 'सौम्या बहुत ही प्रोफेशनल हैं और हमेशा शूटिंग के लिए तैयार रहती हैं। ब्रेक पर जाने से पहले उन्होंने बहुत मेहनत की और शो के लिए शूट भी किया।

Bollywood Tadka

हम उन्हें आराम देने के लिए उनके घर के करीब ही शो की शूटिंग करेंगे।'' इन सब बातों से यह साफ हो गया है कि शो में अनीता का किरदार सौम्या के अलावा कोई और नहीं निभाने वाला है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि सौम्या ने दिसंबर 2016 में पुराने दोस्त बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सौम्या फेमिना कवर गर्ल फर्स्ट रनरअप (2006) रह चुकी हैं। वह शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने करीना की बहन रूप का किरदार निभाया था। 

: Neha

saumya tandonnot leavingshowBhabiji Ghar Par Hai

loading...