बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने 10 मार्च को बाॅयफ्रेंड आर्या संग शादी रचाई। शादी हैदराबाद में हुई। हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।
11 Mar, 2019 03:46 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने 10 मार्च को बाॅयफ्रेंड आर्या संग शादी रचाई। शादी हैदराबाद में हुई। हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। सायशा लाल लहंगे में बेदह खूबसूरत लग रही हैं। वहीं आर्या शेरवानी में काफी जच रहे हैं। इसके साथ ही दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है,इसमें दूल्हा और दुल्हन गले में वरमाला डाले हुए नजर आ रहे हैं।
नातिन की शादी में नहीं पहुंचे दिलीप
बता दें कि सायशा सायशा की शादी में सायरा बानो तो पहुंचीं, लेकिन दिलीप कुमार यहां नजर नहीं आए। दरअसल,इन दिनों दिलीप की सेहत कुछ खराब है जिस वजह से वह सेरेमनी में नहीं पहुंच सके।
ऐसे शुरु हुई थी लव-स्टोरी
आर्या और सायशा सहगल काफी समय से दोस्त हैं। दोनों सूर्या-केवी आनंद की निर्देशित कप्पन में साथ काम कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'गजनीकांत' में दोनों साथ नजर आए थे।
इसी फिल्म के दौरान दोनों को प्यार हुआ था। सायशा एक्टर और फिल्ममेकर सुमित सहगल और एक्ट्रेस शाहीन की बेटी हैं। बता दें कि आर्या सायशा से 17 साल बड़े हैं।
सायशा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'अखिल' से की थी। इसके बाद वह अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में दिखाई दी थी। वहीं आर्य ने 'कलभा कधलन' 'माय कन्नाडी', 'सर्वम', 'राजा 'राजा रानी, 'जीवा' सहित कई फिल्मों में काम किया है।