main page

SSR Case:सुशांत की बहन प्रियंका को SC से राहत नहीं,रिया चक्रवर्ती ने लगाए थे गलत दवाई देने के आरोप

Updated 26 March, 2021 02:29:07 PM

क्टर सुशांत सिहं राजपूत साल 2020 में  14 जून को अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में  मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि सुशांत के पिता की शिकायत के बाद इस केस को सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के हवाले किया। फिलहाल इस केस की जांच हो रही हैं। सुशांत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कई इल्जाम लगाए। इतना ही नहीं इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद रिया को 1 महीने के लिए जेल की हवा खानी पड़ी। वहीं  रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और एक डॉक्टर के खिलाफ मुंबई प

मुंबई: एक्टर सुशांत सिहं राजपूत साल 2020 में  14 जून को अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में  मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। हालांकि सुशांत के पिता की शिकायत के बाद इस केस को सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के हवाले किया। फिलहाल इस केस की जांच हो रही हैं।

Bollywood Tadka

 

सुशांत केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर कई इल्जाम लगाए। इतना ही नहीं इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद रिया को 1 महीने के लिए जेल की हवा खानी पड़ी। वहीं  रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और एक डॉक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Bollywood Tadka

इस एफआईआर के खिलाफ सुशांत की बहन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी थी जिसे अब कोर्ट ने खारिज कर दिया है। शुक्रवार को सुशांत की बहन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। याचिका में प्रियंका ने अपने खिलाफ रिया चक्रवर्ती की मुंबई पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी।

Bollywood Tadka

 

इससे पहले प्रियंका ने रिया की एफआईआर पर बॉम्बे हाई कोर्ट में भी चुनौती दी थी। वहां भी रिया की एफआईआर को रद्द किए जाने की याचिका खारिज कर दी गई थी। हालांकि हाई कोर्ट ने सुशांत की दूसरी बहन मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर को खारिज कर दिया था मगर प्रियंका सिंह और दिल्ली के एक डॉक्टर पर मामला दर्ज किए जाने की इजाजत दे दी थी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आए थे जिससे यह पता चला था कि सुशांत की बहन प्रियंका जो दिल्ली में वकील हैं, उन्होंने अपने एक डॉक्टर दोस्त के जरिए फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर सुशांत को कुछ ऐसी दवाएं दी थीं जो मनोवैज्ञानिक बीमारियों में इस्तेमाल की जाती हैं। रिया ने आरोप लगाया है कि  फर्जी प्रिस्क्रिप्शन पर मिली इन दवाओं के कारण सुशांत की मानसिक हालत बिगड़ी और उन्होंने कथित तौर पर सुसाइड किया। 

 

Content Writer: Smita Sharma

supreme courtrejectpetitionsushant singh rajputsisterpriyanka singhchallengingfirrhea chakrabortyBollywood NewsCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...