आलिया भट्ट ने लंदन में रणबीर कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट के साथ कुछ दोस्तों के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाया।
16 Mar, 2023 04:03 PMमुंबई। आलिया भट्ट ने अपना बर्थडे दोस्तों और परिवार के साथ लंदन में मनाया और उनके साथ बेहतरीन समय बिताया। बीते बुधवार को आलिया 30 साल की हो गईं। एक्ट्रेस ने अपने पती रणबीर कपूर, मां सोनी राजदान, बहन शाहीन कपूर और उनके करीबी लोगों के बर्थडे डिनर की फोटोज शेयर कीं।

फोटोज में एक्ट्रेस को केक के साथ विश मांगते हुए देखा जा सकता है। वे रणबीर और बाकी लोगों के साथ खुश नज़र आ रहीं हैं। फोटोज में आलिया को स्पेगेटी और डेसर्ट का मजा लेते देखा दा सकता है। फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, “T H I R T Y.”

आलिया करण जौहर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वे निर्देशक फरहान अख्तर की अगली फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम करेंगी।