सना सईद यानी कि शाहरुख खान की फिल्म ''कुछ कुछ होता है'' की अंजली, आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। सबसे पहले वह इसी फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहरुख और रानी मुखर्जी की बेटी के किरदार में थीं।
28 Jan, 2020 05:17 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। सना सईद यानी कि शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की अंजली, आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। सबसे पहले वह इसी फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहरुख और रानी मुखर्जी की बेटी के किरदार में थीं। इसके बाद वह सलमान खान की 'हर दिल जो प्यार करेगा' और बॉबी देओल की 'बादल' में भी बतौर बाल कलाकार नजर आईं।
22 सितंबर 1988 को मुंबई में जन्मीं सना सईद पहले से काफी बदल गई हैं।
बड़ी होने के साथ ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में खुद को स्थापित कर लिया है।
सना सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
सना कई टीवी शोज जैसे- 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'लो हो गई पूजा इस घर की', 'कॉमेडी सर्कस' और 'लाल इश्क' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा-6', 'झलक दिखला जा-7', 'नच बलिए-7' और 'झलक दिखना जा-9' में भी नजर आ चुकी हैं।
वहीं दूसरी तरफ नेहा शर्मा भी इंटरनेट पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से तहलका मचा कर रखती हैं।
नेहा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म चिरत से की थी। इस फिल्म में चरण तेज के अपोजिट नजर आयीं थी।
बॉलीवुड में उनका डेब्यू मोहित सूरी की फिल्म 'क्रुक' से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास नहीं चली। वह जल्द ही 'हेराफेरी 3' में जॉन अब्राहम के संग प्यार की पींगे पढ़ती हुई नजर आएंगी।