अश्लील वीडियो मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं। उन्हें 20 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। राज कुंद्रा केस को लेकर कई पॉर्न एक्ट्रेस पर भी क्राइम ब्रांच की गाज गिरी है और उनसे पूछताछ की गई है। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनके खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी के 3 से 4 प
12 Aug, 2021 03:10 PMबॉलीवुड तड़का टीम. अश्लील वीडियो मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति इन दिनों जेल की हवा खा रहे हैं। उन्हें 20 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। राज कुंद्रा केस को लेकर कई पॉर्न एक्ट्रेस पर भी क्राइम ब्रांच की गाज गिरी है और उनसे पूछताछ की गई है। अब हाल ही में खबर सामने आई है कि मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। उनके खिलाफ मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज केस को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
दरअसल शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की कंपनी के 3 से 4 प्रोड्यूसर्स और गहना वशिष्ठ के खिलाफ एक मॉडल ने शिकायत दर्ज करवाई है। गहना ने उस शिकायत के बाद गिरफ्तारी के डर से अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
बता दें, इससे पहले गहना को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। वहीं राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद गहना के खिलाफ 28 जुलाई को मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में दूसरी एफआईआर दर्ज की गई थी।