आज के समय में ऑनलाइन, साइबर ठगी जैसे शब्द आम हो चुके हैं। लोगों को ठगने के लिए बदमाश तमाम तरह के तरीके अपनाते हैं। आम जनता ही नहीं कई बार स्टार्स भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हो गईं। उन्होंने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक प्लेटफार्म को आर्डर दिया लेकिन उसने शराब उनके घर नहीं पहुंचाई। इतना ही नहीं जब उन्होंने इसकी शिकायत करने फोन किया तो उनका फोन भी नहीं उठाया गया।
25 Jun, 2021 09:31 AMमुंबई: आज के समय में ऑनलाइन, साइबर ठगी जैसे शब्द आम हो चुके हैं। लोगों को ठगने के लिए बदमाश तमाम तरह के तरीके अपनाते हैं। आम जनता ही नहीं कई बार स्टार्स भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हो गईं।
उन्होंने शराब की होम डिलीवरी करने वाले एक प्लेटफार्म को आर्डर दिया लेकिन उसने शराब उनके घर नहीं पहुंचाई। इतना ही नहीं जब उन्होंने इसकी शिकायत करने फोन किया तो उनका फोन भी नहीं उठाया गया।
शबाना आजमी ने ट्वीट कर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा-'मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पेमेंट कर दी थी। भुगतान करने के बाद भी उनके द्वारा ऑर्डर डिलीवर नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने मेरी कॉल्स उठाना भी बंद कर दी। शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में खाता संख्या और अन्य जानकारी भी लिखा है।'
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा-'आखिरकार लिविंग लिक्विडज के मालिकों का पता लगाया और यह पता चला कि जिन लोगों ने मुझे धोखा दिया, वे फ्रॉड थे। जिनका लिविंग लिक्विडज से कोई लेना-देना नहीं है। मैं मुंबई पुलिस और साइबर क्राइम से इन बदमाशों को वैध व्यवसायों के नामों का उपयोग करने और हमें धोखा देने से रोकने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह करती हूं।'बता दें कि शबाना से पहले अक्षय खन्ना, नरगिस फाखरी और करण सिंह ग्रोवर जैसे स्टार्स ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।