main page

बॉडीगार्ड के कंधे पर चढ़कर शाहरुख़ ने तोड़ी दही हांडी, शिल्पा शेट्टी ने यूं मनाई जन्माष्टमी

Updated 24 August, 2019 06:09:37 PM

सुपरस्टार शाहरुख खान की त्यौहार मनाने की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने बिजी है, वह आम लोगों की तरह सभी परंपराओं का पालन करते है।

बॉलीवुड तड़का टीम। जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं हैं। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी,  ईशा देओल, सुशांत सिंह राजपूत, तापसी पन्नू, मोहनलाल और सौंदर्या रजनीकांत ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। जन्माष्टमी पर कई जगह दही हांडी का कार्यक्रम भी होता है। जिसमें लोग दही और मक्खन से भरी हांड़ी फोड़ते हैं। 

सुपरस्टार शाहरुख खान की त्यौहार मनाने की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कितने बिजी है, वह आम लोगों की तरह सभी परंपराओं का पालन करते है। जब पूरे देश में 'दही हांडी' का त्योहार मन रहा है ऐसे में  किंग खान कैसे पीछे रहते, शाहरुख ने भी मुंबई में अपने घर मन्नत में त्योहार मनाया। अभी स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड के कंधे पर बैठकर नारियल के साथ दही हांडी को तोड़ते दिख रहे है। जैसे ही शाहरुख हांडी को तोड़ते हैं, उनके फैंस के लिए जयकार करने की आवाज सुनाई देती है।

Bollywood Tadka

शाहरुख़ के अलावा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी अपने सात साल के बेटे वियान के साथ पूरे उत्साह के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया।  एक्ट्रेस ने हांडी फोड़ते हुए वियान का एक वीडियो शेयर किया। 

: Smita Sharma

Shah Rukh Khandahi handibodyguard shoulderscelebration JanmashtamiMannatBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment news

loading...