शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर अपने फैंस को ‘पठान’ की रिलीज के बाद हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया
30 Jan, 2023 11:36 AMमुंबई। बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान ने बीते रविवार को अपने मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर जमा अपने फैंस को सरप्राइज दिया। अपनी फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के बाद किंग खान की यह पहली ऑफिशियल अपीयरेंस थी। एक पैपराजी अकाउंट द्वारा बीते रविवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक्टर ने मन्नत की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस को ग्रीट किया।

वीडियो में शाहरुख ने मन्नत के बाहर उमड़ी भीड़ को अपनी एक झलक दिखा के उन्हें सरप्राइज दिया। एक्टर ने कई बार अपने हाथ जोड़े, मुस्कुराए और 'धन्यवाद' कहा, उनके फैंस लगातार उनके लिए चीयर्स कर रहे थे। शाहरुख ने ब्लैक स्वेटशर्ट, मैचिंग पैंट और शूज पहने हुए थे।
शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने भी मन्नत के बाहर लोगों को ग्रीट किया। पिछले हफ्ते उन्होंने ‘पठान’ की रिलीज से पहले अपने फैंस का अभिवादन किया था। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो भी पोस्ट किया और लिखा, " Mehmaan Nawaazi Pathaan ke ghar par… Thank u all my Mehmaans for making my Sunday so full of love. Grateful. Happy. Loved.”
शाहरुख की हालिया रिलीज ‘पठान’ पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। बीते रविवार को ‘पठान’ ने ग्लोबल स्केल पर ₹400 करोड़ की कमाई को पार कर लिया। फिल्म ने रिलीज होने के तीन दिनों के अंदर ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹313 करोड़ कमाए। ‘पठान’ भारत में सबसे तेज ₹250 करोड़ हिट करने वाली फिल्म भी बन गई।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं। सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो किया है। एक्शन स्पाई फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी लीड में है। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘पठान’ आदित्य चोपड़ा की जासूसी दुनिया का हिस्सा है।

शाहरुख की लिस्ट में कई फिल्में हैं जिनमें निर्देशक राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ है, जिसमें तापसी पन्नू भी हैं। फैंस उन्हें फिल्ममेकर एटली की एक्शन थ्रिलर ‘जवान’ में भी देखेंगे। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं।