सुपरस्टार शाहरुख खान अपने ही अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके हर नए लुक पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी से नई तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह तमिल एक्ट्रेस और एंकर दिव्या दर्शिनी के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
29 Jun, 2022 01:42 PMबॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार शाहरुख खान अपने ही अंदाज को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके हर नए लुक पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। हाल ही में शाहरुख खान की नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी से नई तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह तमिल एक्ट्रेस और एंकर दिव्या दर्शिनी के साथ नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
इन तस्वीरों को एक्ट्रेस दिव्या दर्शिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- "मैंने उन्हें कसकर गले लगाया और मैंने उन्हे वह सब कुछ बताया जो मैं बताना चाहती थी। इतने साल, इतनी सारी यादें, इतनी खुशी आपने हमें दी है सर, इस सब के लिए सबसे अच्छा जीवन जीने के हकदार हैं सर। हर दिन मैं प्रार्थना करूंगी आपके दिल की खुशी के लिए सर! शाहरुख खान आप कोई भी गम या दुख डिजर्व नहीं करती हैं सर।"
इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्या दर्शनी सिल्क साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी में बला की खूहसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं शाहरुख खान इस दौरान व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं और एक्ट्रेस को कसकर गले लगाकर पोज दे रहे हैं।
बता दें, साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून को शादी रचाई थी। कपल की शादी महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में हुई, जहां सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी शिरकत की थी।
काम की बात करें तो नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आएंगी। फिल्म की निर्देशन एटली करेंगे।