बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 5 सितंबर को बेटे के पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में शाहिद पत्नी के साथ डिनर डेट पर पहुंचे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डिनर डेट पर उनके साथ क्लोज फ्रेंड डिजायनर कुनाल रावल और अर्पिता मेहता भी नजर आए। कुनाल शाहिद के क्लोज फ्रेंड ही नहीं बल्कि उनके डिजायनर भी हैं...
03 Nov, 2018 12:43 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 5 सितंबर को बेटे के पेरेंट्स बने हैं। हाल ही में शाहिद पत्नी के साथ डिनर डेट पर पहुंचे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
डिनर डेट पर उनके साथ क्लोज फ्रेंड डिजायनर कुनाल रावल और अर्पिता मेहता भी नजर आए। कुनाल शाहिद के क्लोज फ्रेंड ही नहीं बल्कि उनके डिजायनर भी हैं।
इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में दिखे। शाहिद ब्लैक जैकेट, हाफ शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स शूज में बेहद कूल अंदाज में नजर आए। वहीं मीरा ऑफ शोल्डर ब्लैक जैकेट पहने और ब्लैक एंड रेड पर्स लिए बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। तस्वीरों में दोनों बेहद खिलखिलाते नजर आए।
दोनों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है। बेबी के बाद शाहिद पत्नी मीरा के साथ अक्सर क्लालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं।
खबरें हैं कि मीरा और शाहिद ने इस साल की शुरूआत में 56 करोड़ रूपये की कीमत का अपना एक घर घरीदा था। यह कपल अगले साल नए घर में शिफ्ट हो जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद जल्द ही तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक में नजर आएंगे। आखिरी बार वह फिल्म 'पद्मावत' में नजर आए थे। हालांकि उनकी एक्टिंग को कुछ खास पसंद नहीं किया गया। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अहम किरदार में दिखे।