शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अज़ीम का आज निधन हो गया। स्वर्गीय खदीजा एक फ्रीडम फाइटर और एक फेमस जर्नलिस्ट थीं। ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम से नानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना दुख शेयर किया है।
18 Jan, 2020 07:43 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की नानी खदीजा अज़ीम का आज निधन हो गया। स्वर्गीय खदीजा एक फ्रीडम फाइटर और एक फेमस जर्नलिस्ट थीं। ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम से नानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना दुख शेयर किया है। 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' एक्टर ने अपनी दादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं हमेशा आपकी यादों को अपने साथ रखूंगा। मैं आपको कभी भी नहीं भुला पाऊंगा। आपका प्रभाव मेरे जीवन पर हमेशा रहेगा।"
उन्होंने लिखा, "अम्मी, आपने हम सभी को बुद्धि, अग्नि, ज्ञान, दृढ़ता, उद्देश्य और अर्थ सब कुछ सिखाया। फ्रीडम फाइटर, राइटर, ट्रांसलेटर, एडिटर .. बहन, पत्नी, माँ, चाची, दादी, दोस्त, विश्वासपात्र आप सब कुछ थीं।''
ईशान के पिता राजेश खट्टर ने लिखा, "एक परफेक्ट महिला, जीवन के लिए उनकी जिद प्रेरित करने वाली थी। उनका और उनके पति अनवर अज़ीम साहब का मेरे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ा है और कहीं न कहीं मैं आज जो भी हूं, उन्हीं की वजह से हूं। इसके अलावा शोभिता धुलिपाला, विक्रांत मैसी ने भी कमेंट सैक्शन में अपनी संवेदना व्यक्त की।