main page

आने वाले बच्चे को ये गिफ्ट देंगे शाहिद कपूर, 50 करोड़ से भी ज्यादा है कीमत

Updated 22 July, 2018 05:05:02 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर से पापा बनने जा रहे है। इस बात में कोई शक नहीं कि शाहिद अपने निजी और पेशेवर जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। अब उन्हें एक और खुशी नसीब हुई है। वेबसाइट ''बॉलीवुड लाइफ'' की रिपोर्ट के अनुसार जुहू में आलीशान बंगले के बाद अब उन्होंने वर्ली में दो फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत 55.60 करोड़ रुपए हैं। वहीं नए घर के रजिस्ट्रेशन के लिए पूरे 2.91 करोड़ रुपए अदा किए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर से पापा बनने जा रहे है। इस बात में कोई शक नहीं कि शाहिद अपने निजी और पेशेवर जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। अब उन्हें एक और खुशी नसीब हुई है। वेबसाइट 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के अनुसार जुहू में आलीशान बंगले के बाद अब उन्होंने वर्ली में दो फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत 55.60 करोड़ रुपए हैं। वहीं नए घर के रजिस्ट्रेशन के लिए पूरे 2.91 करोड़ रुपए अदा किए हैं। 

 

Bollywood Tadka


शाहिद कपूर का नया घर वर्ली स्थित एक बिल्डिंग के 42वीं-43वीं मंजिल पर है। एक फ्लैट का एरिया जहां 427.98 स्क्वेयर मीटर है वहीं दूसरा फ्लैट 300.48 स्क्वेयर मीटर बड़ा है। यही नहीं इस घर की बालकनी 40.88 स्क्वेयर मीटर की है। कुल मिलाकर शाहिद का नया घर करीब 8,625 स्क्वेयर फीट बड़ा है। 

 

Bollywood Tadka


शाहिद कपूर से पहले अभिषेक बच्चन और सैफ अली खान समेत कई सेलिब्रिटीज ऐसा कर चुके हैं। बच्चे के जन्म के वक्त ही कई सेलिब्रिटीज उनके नाम से प्रॉपर्टी खरीद चुके हैं। अराध्या के पहले बर्थडे पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने दुबई में बंगला खरीदा। हाल ही में तैमूर के पहले बर्थडे पर पूरा का पूरा जंगल उनके नाम कर दिया गया। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि शाहिद कपूर ने यह नई प्रॉपर्टी किसके नाम से खरीदी है। 

 

Bollywood Tadka


शाहिद कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद वह करीब महीने भर की छुट्टी लेंगे। लिहाजा, उनकी कोशिश है कि वह सितंबर तक अपनी फिल्मों की ज्यादा से ज्यादा शूटिंग पूरी कर लें।  
 

:

Shahid KapoorFlatmeera rajput

loading...