main page

शाहिद कपूर ने बनाए ऐसे फनी फेस, वीडियो देख फैंस नहीं रोक पा रहे हंसी

Updated 08 April, 2021 12:34:16 PM

एक्टर शाहिद कपूर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं, जो साइट पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्टर ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं, जो साइट पर आते ही वायरल हो जाता है। हाल ही में एक्टर ने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Bollywood Tadka
वीडियो में शाहिद फेस फिल्टर का इस्तेमाल कर कुछ अजीब-सा अपना चेहरा बनाते नजर आ रहे हैं। एक्टर अलग-अलग फनी फेस बना रहे हैं। जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'आपके घर के पीछे इन दिनों अकेले बिना मास्क के ऐसे घूमता हूं...।' फैंस को शाहिद का ये फनी अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

काम की बात करें तो शाहिद को आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था, जो सुपरहिट साबित हुई थी। अब शाहिद बहुत जल्द फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इसमें शाहिद क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे, जो दीवाली पर रिलीज होगी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

shahid kapoorsharesfunny facevideoBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...