main page

Pics: मयंक पाहवा संग शादी के बंधन में बंधी शाहिद की बहन सनाह, भावुक होते हुए एक्टर बोले- छोटी सी बिट्टो अब दुल्हन बन गई

Updated 03 March, 2022 10:13:36 AM

एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर 2 मार्च को एक्टर सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। एक्टर ने दुल्हन बनीं बहन के साथ तस्वीर शेयर की है और इसके साथ इमोशनल नोट लिखा है।

मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर 2 मार्च को एक्टर सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। एक्टर ने दुल्हन बनीं बहन के साथ तस्वीर शेयर की है और इसके साथ इमोशनल नोट लिखा है। 

Bollywood Tadka

तस्वीर में शाहिद ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं सनाह मैरून और स्यान कलर के लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। सनाह इन लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। दोनों भाई बहन एक साथ पोज दे रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखा- 'कैसे वक्त गुजर गया और छोटी सी बिट्टो अब दुल्हन बन गई। सब बहुत जल्दी बड़े हो गए मेरी छुटकी बहना... एक खूबसूरत चैप्टर की इमोशनल शुरुआत।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
वहीं सनाह ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनाह अपने दूल्हे राजा मयंक के साथ नजर आ रही है। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए दिखाई दे रहे हैं और एक-साथ काफी खुश लग रहे हैं। 

Bollywood Tadka
बता दें सनाह पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी है, जबकि शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। सनाह और मयंक की शादी महाबलेश्वर में हुई है। मुंबई में मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई थी। 

Content Writer: Parminder Kaur

Shahid kapoorsister Sanah kapoortied knotMayank PahwaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...