बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर इस समय खुशियों का माहौल है। शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज 2 मार्च को एक्टर सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग शादी रचाने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सनाह कपूर पंकज कपूर की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की बेटी है। शादी बुधवार को
02 Mar, 2022 11:43 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर इस समय खुशियों का माहौल है। शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर आज 2 मार्च को एक्टर सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग शादी रचाने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सनाह कपूर पंकज कपूर की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की बेटी है। शादी बुधवार को महाबलेश्वर में होगी। वहीं मंगलवार को कपल की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं।
कपल की शादी की जुड़ी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। सनाह की मेहंदी रस्म की भी एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में सनाह हाथों पर पिया के नाम की लगी मेहंदी को फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो सनाह पिंक आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने हैवी नेकलेस और झुमके से लुक को पूरा किया है।
होने वाले दुल्हे संग जमकर नाचीं शाहिद की बहन
एक वीडियो में सनाह ढोल की ताल पर होने वाले दुल्हे संग जमकर नाचती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो सनाह पिंक आउटफिट में दिख रही हैं।
इस आउफिट के ऊपर सनाह ने येलो कलर का नाॅटेड टाॅप पहना है। वहीं मयंक पाहवा शेरवानी में काफी जच रहे हैं।
बेटी की शादी में बहन रतन पाठक शाह संग थिरकती सुप्रिया
एक वीडियो में सनाह की मां सुप्रिया बहन रतन पाठक शाह (नसीरुद्दीन शाह की पत्नी) संग मथे ते चमकन वाल पर थिरक रही हैं।
नंनद की शादी में भाभी मीरा ने लूटी महफिल
मीरा कपूर ने भी ननंद सनाह के मेहंदी फंक्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मीरा लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ने अपने लुक को मिनिमल मेअप, बन और झुमकों से कंप्लीट किया था।
खबरें हैं कि कपूर और पाहवा फैमिली फ्रेंड्स हैं। सना और मयंक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई भी हुई थी।बताया जा रहा है कि सनाह-मयंक ने कुछ दिनों पहले सगाई कर ली थी।
सनाह ने साल 2015 में रिलीज हुई विकास बहल की 'शानदार' से बड़े पर्दे पर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनाह के साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आईं थीं।