main page

चट मंगनी पट्ट विवाह:आज दुल्हन बनेंगी शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना, महाबलेश्वर में एक्टर मनोज पाहवा के बेटे मयंक संग लेंगी सात फेरे

Updated 02 March, 2022 08:56:29 AM

शादियों का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  वहीं अब शाहिद कपूर के घर भी शहनाई बजने जा रही हैं। शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। सनाह कपूर  एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग शादी रचाएंगी।   मयंक पाहवा और सनाह कपूर आज यानि 2 मार्च को महाबलेश्वर में सात फेरे लेंगे।

मुंबई: शादियों का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंध चुके हैं।  वहीं अब शाहिद कपूर के घर भी शहनाई बजने जा रही हैं। शाहिद कपूर की सौतेली बहन सनाह कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं। सनाह कपूर  एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा संग शादी रचाएंगी।   मयंक पाहवा और सनाह कपूर आज यानि 2 मार्च को महाबलेश्वर में सात फेरे लेंगे। 

Bollywood Tadka

 इस बारे में जानकारी देते हुए कपल के करीबी एक सूत्र ने एक वेबपोर्टल को बताया कि शादी 2 मार्च 2022 को महाबलेश्वर में होनी है और परिवार पहले ही वेडिंग वेन्यू पहुंच चुका है। संगीत और मेहंदी समारोह पहले ही शुरू हो चुके हैं।

Bollywood Tadka

सूत्र ने बताया-'शादी महाबलेश्वर में हो रही है और परिवार पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया है। जहां मेहंदी और संगीत समारोह आज हो रहे हैं, शादी कल के लिए निर्धारित है। यह एक इंटीमेट सेरेमनी है, जिसकी वे कुछ समय से योजना बना रहे हैं।'

Bollywood Tadka

इसके अलावा  जब एक न्यूज चैनल ने फैमिली मेंबर्स से इस बारे में जानना चाहा तो उनके पापा पंकज कपूर ने इसे कन्फर्म किया। पंकज कपूर ने जब फोन उठाया तो पीछे काफी तेज म्यूजिक बज रहा था। ऐसा लग रहा था कि परिवार इस वक्त जश्न के माहौल में डूबा हो। पीछे आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'बरेली की बर्फी' का 'स्वीटी तेरा ड्रामा' बज रहा था, जो सेलिब्रेशन की ओर इशारा कर रहा था। फाइनली पंकज कपूर कमरे से बाहर निकलकर बात की और कहा- 'मैं इस बारे में ज्यादा कुछ बातचीत नहीं कर सकता, लेकिन हां मेरी बेटी की शादी है बस इतना ही।'

Bollywood Tadka

बताया जाता है कि कपूर और पाहवा फैमिली फ्रेंड्स हैं। सना और मयंक लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और कुछ समय पहले ही दोनों की सगाई भी हुई थी।बताया जा रहा है कि सनाह-मयंक ने कुछ दिनों पहले सगाई कर ली थी। सनाह ने साल 2015 में रिलीज हुई विकास बहल की 'शानदार' से बड़े पर्दे पर अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सनाह के साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज कपूर और आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आईं थीं।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। साल 1984 में नीलिमा और पंकज के अलग होने के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए थे और अलग-अलग लोगों से शादी कर ली थी। पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम रुहान कपूर, सनाह कपूर। वहीं 
नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर से शादी करने का फैसला किया था और उनका एक बेटा है, जिनका नाम उन्होंने ईशान खट्टर रखा है। शाहिद कपूर अपने तीन सौतेले भाई-बहनों, रुहान कपूर, सनाह कपूर और ईशान खट्टर के साथ एक मधुर बंधन साझा करते हैं और उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है।

 

Content Writer: Smita Sharma

Shahid KapoorstepsisterSanah KapoormarryManoj PahwasonMayankMahabaleshwarBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...