एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने 2 दिसंबर को अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। नीलिमा को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। शाहिद ने खास अंदाज में मां को बर्थडे विश किया। शाहिद ने मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
03 Dec, 2020 11:13 AMमुंबई. एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने 2 दिसंबर को अपना 62वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। नीलिमा को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। शाहिद ने खास अंदाज में मां को बर्थडे विश किया। शाहिद ने मां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
शेयर तस्वीर में नीलिमा नांव पर बैठी उड़ते पक्षियों को निहार रही है। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-"मॉम, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। हैप्पी हैप्पी बर्थडे।" फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं। इस तस्वीर को अब तक 3 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
शाहिद के अलावा उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर मां को बर्थडे विश किया है। एक तस्वीर में उनकी मां नजर आ रही है और दूसरी तस्वीर में शाहिद, मीरा और उनकी मां दिखाई दे रही है।
शाहिद के काम की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका ने दिखाई देंगे।