main page

आर्थर जेल में मिलने पहुंचे लाडले की हालत देख रो पड़े शाहरुख,अधिकारियों से बोले-'क्या दे सकता हूं बेटे को घर का खाना' तो मिला ये जवाब

Updated 22 October, 2021 11:31:43 AM

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का परिवार इस समय काफी मुश्किल दौर से जूझ रहा है। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में फंसे शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान इस समय आर्थर रोड जेल में कैद हैं। कोर्ट ने आर्यन की हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। चौथी बार बेटे की जमानत रद्द होने के बाद वीरवार को शाहरुख बेटे से मिलने जेल पहुंचे थे। पिछले 14 दिनों से सलाखों के पीछे कैद आर्यन खान की शाहरुख खान ने  जेल पहुंचकर हिम्मत बढ़ाई। इस दौरान शाहरुख ने आर्यन के लिए जेल अधिकारिया को खास रिक्वेस्ट की।

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान का परिवार इस समय काफी मुश्किल दौर से जूझ रहा है। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में फंसे शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान इस समय आर्थर रोड जेल में कैद हैं। कोर्ट ने आर्यन की हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। चौथी बार बेटे की जमानत रद्द होने के बाद वीरवार को शाहरुख बेटे से मिलने जेल पहुंचे थे। पिछले 14 दिनों से सलाखों के पीछे कैद आर्यन खान की शाहरुख खान ने जेल पहुंचकर हिम्मत बढ़ाई।

Bollywood Tadka

इस दौरान शाहरुख ने आर्यन के लिए जेल अधिकारिया को खास रिक्वेस्ट की। दरअसल,  जेल में आर्यन परेशान हैं, एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं। आर्यन खान ने अपने पिता शाहरुख खान को बताया कि उन्हें जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है। शाहरुख खान को बेटे की काफी चिंता हुई। उन्हें जेल अधिकारियों ने बताया कि घर का खाना देने के लिए कोर्ट से परमिशन लेनी होगी।

Bollywood Tadka

 

शीशे की दीवार बनीं बाप-बेटे के बीच बनी रुकावट 

शाहरुख ने आर्यन से करीब 15 से 20 मिनट तक बातचीत की। बाप बेटी की इस 15 मिनट की मुलाकात के बीच शीशे की दीवार रुकावट बनी। शाहरुख और आर्यन ने इंटरकॉम पर बात की। इस दौरान वहां 2 गार्ड्स मौजूद थे।  काफी दिनों के बाद अपने पिता को देखते ही आर्यन खान रो पड़े थे। वे काफी इमोशनल हो गए थे। शाहरुख खान के लिए भी बेटे को ऐसी हालत में देखना आसान नहीं था।

Bollywood Tadka

स्टार किड को 2 अक्टूबर को NCB ने मुंबई क्रूज पर हो रही पार्टी में हुई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। आरोप था कि क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया। इसके बाद कुछ दिन आर्यन एनसीबी की हिरासत में रहे और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया। इसी दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई थी जिसे रद्द कर दिया गया।
 

Content Writer: Smita Sharma

shahrukh khansonaryan khanarthur road jaildrug caseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...