सलमान खान ने अपने दोस्त शाहरुख खान को सबसे अच्छा बर्थडे विश किया। किंग खान शनिवार को 54 साल के हो गए। इस मौके पर सलमान और उनकी दबंग टूर टीम ने वीडियो पर शाहरुख के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया
03 Nov, 2019 12:59 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। सलमान खान ने अपने दोस्त शाहरुख खान को सबसे अच्छा बर्थडे विश किया। किंग खान शनिवार को 54 साल के हो गए। इस मौके पर सलमान और उनकी दबंग टूर टीम ने वीडियो पर शाहरुख के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया और इसे इंस्टाग्राम पर साझा किया।
सलमान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा, मनीष पॉल, डेज़ी शाह, सोहेल खान और गुरु रंधावा सभी ने शाहरुख़ के लिए गाना गाया। वीडियो के लास्ट में, सलमान ने कहा, "अबे तुझे फ़ोन किया था, फोन तो उठा लेता मेरा।" इस पर सोनाक्षी और दूसरे लोग जोर से हंस पड़े और सोनाक्षी ने कहा, "बहुत बुरा हुआ। "।
सलमान ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे खान साब। । हमारे इंडस्ट्री के किंग खान" शाहरुख ने एक ट्वीट के साथ मैसेज का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "थैंक यू सलमान भाई। आपको बहुत मिस किया आज। लेकिन आप हैदराबाद में लोगों को खुश कर रहे थे जो मेरी माँ का शहर है! आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जल्दी से वापस आओ जिससे मैं बर्थडे हग ले सकूं,”
उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वाले दूसरेबॉलीवुड सितारों में अजय देवगन, अनुष्का शर्मा, काजोल, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, कैटरीना कैफ और भी बहुत लोग थे। शाहरुख ने शनिवार को मुंबई में अपने फैंस के साथ एक मीट एंड ग्रीट इवेंट में भाग लिया जहां उन्होंने केक काटा और अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट के बारे में बात की।