बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म ''जीरो'' में नजर आए थे। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। इन दिनों शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक ली हुई है। मगर शनिवार दोपहर को किंग खान को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया।
12 May, 2019 03:31 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई। इन दिनों शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक ली हुई है। मगर शनिवार दोपहर को किंग खान को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। इस दौरान ग्रे हुडी में किंग खान ने अपना चेहरा ढका हुआ था और वह काफी जल्दी में थे। शाहरुख की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
काम की बात करें तो खबरें है कि शाहरुख जल्द ही अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आ सकते है। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी।