बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में काफी फैंस हैं।ये फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते। कई बार फैंस जब दूसरे शहरों या फिर राज्यों से मुंबई जाते हैं तो फिर शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर तस्वीरें तक खिंचवाते हैं।
04 Jun, 2019 09:53 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरुख खान के देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में काफी फैंस हैं।ये फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर जाते। कई बार फैंस जब दूसरे शहरों या फिर राज्यों से मुंबई जाते हैं तो फिर शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर तस्वीरें तक खिंचवाते हैं। कुल मिलाकर फैंस शाहरुख खान को काफी प्यार करते हैं। वहीं शाहरुख भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। हाल में शाहरुख खान ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग हैरान रह गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है।
इस वीडियो में शाहरुख अचानक से अपने मेकअप आर्टिस्ट की शादी में पहुंच जाते हैं। उन्हें ऐसे सामने देखकर वहां मौजूद लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता। लोग उन्हें देखकर चीखने लगते हैं। इस वीडियो को शाहरुख के फैन पेज से शेयर कियाहै। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख अचानक पीछे के गेट से एंट्री लेते हैं। इस दौरान शाहरुख ब्लैक कलर का सूट पहनकर पहुंचे थे। वो स्टेज पर चढ़ते हैं और दूल्हा और दुल्हन को बधाई देते हुए उन्हें हग करते हैं। शाहरुख का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहरुख को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर फ्लाॅप साबित हुई। फिल्म 'जीरो' की असफलता के बाद शाहरुख अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन वो मेकर्स के साथ मुलाकात कर अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में है।