main page

'27 साल से मुझे बायकाॅट किया...अब ऊपर वाले ने इन्हें कर दिया' आर्यन की गिरफ्तारी के बाद को-स्टार पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख पर साधा निशाना

Updated 13 October, 2021 11:14:41 AM

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया। इस मामले में फंसे आर्यन खान फिलहाल आर्थर जेल में कैद है। जहां इस कठिन समय में कई सेलेब्स किंग खान के समर्थन में हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुपरस्टार और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में शाहरुख के साथ फिल्म ''जोश'' (2000) में काम कर चुके एक्टर पुनीत वशिष्ठ ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कमेंट किया है।

 मुंबई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग मामले में गिरफ्तार किया। इस मामले में फंसे आर्यन खान फिलहाल आर्थर जेल में कैद है। जहां इस कठिन समय में कई सेलेब्स किंग खान के समर्थन में हैं।

Bollywood Tadka

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सुपरस्टार और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में शाहरुख के साथ फिल्म 'जोश' (2000) में काम कर चुके एक्टर पुनीत वशिष्ठ  ने आर्यन खान की गिरफ्तारी पर कमेंट किया है।

Bollywood Tadka

मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस के बाहर स्पाॅट हुए पुनीत वशिष्ठ नेआर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया से बात की। पुनीत वशिष्ट ने दावा किया कि वह इस सब का हिस्सा नहीं था, खानों ने पिछले 27 वर्षों से उनका बायकॉट किया है। अब भगवान उनका बायकॉट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुनीत वशिष्ठ गुस्से में कहते हैं- 'देखिए, मैं 'जोश', 'क्या कहना' सभी फिल्मों में था? मैं इन सब में शामिल नहीं हुआ, इसलिए खान-पान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया। अब भगवान ने उन सभी का बायकॉट कर दिया है।'

Bollywood Tadka

ये पहली बार नहीं है जब पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है। पुनीत वशिष्ठ ने जुलाई 2021 में शाहरुख खान को अयोग्य करार दे दिया था। पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख खान, सलमान खान की तुलना विद्युत जामवाल से की थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुनीत वशिष्ठ ने कहा था, 'विद्युत जामवाल के सामने क्या हैं सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह।'

Bollywood Tadka

गौरतबल है कि स्टार किड को 2 अक्टूबर को NCB ने मुंबई क्रूज पर हो रही पार्टी में हुई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। आरोप था कि क्रूज पर ड्रग पार्टी हो रही थी। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया। इसके बाद कुछ दिन आर्यन एनसीबी की हिरासत में रहे और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया। इसी दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई थी जिसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद 11 अक्टूबर को फिर इस मामले में सुनवाई हुई। जहां आर्यन के वकील ने अपना पक्ष रखा लेकिन एनसीबी ने थोड़ा समय मांगा। अब आज यानि 13 अक्टूबर को आर्यन की जमानत याचिका पर फैसला आएगा। 

Content Writer: Smita Sharma

Shahrukh Khanco-starPuneet Vashishtaryan khanarrestBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...