main page

2 लाख के बैग को कैरी कर शाहरुख की लाडली ने शेयर की सन किस्ड तस्वीरें, सुहाना के गोल्डन लुक पर फिदा हुए Netizens

Updated 10 July, 2021 09:33:22 AM

इंडस्ट्री के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर बी-टाउन की खबरों में छाईं रहती हैं। फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बावजूद सुहाना सुहाना के चाहने वालों लिस्ट काफी लंबी हैं।  सुहाना सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका स्टाइल कोशंट और फैशन सेंस कमाल का नजर आता है।

मुंबई: इंडस्ट्री के किंग खान यानि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर बी-टाउन की खबरों में छाईं रहती हैं। फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बावजूद सुहाना सुहाना के चाहने वालों लिस्ट काफी लंबी हैं।  सुहाना सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका स्टाइल कोशंट और फैशन सेंस कमाल का नजर आता है।

Bollywood Tadka

सुहाना की तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच एक बार फिर सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैंजिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों में सुनहरी धूप के बीच खड़ी सुहाना गोल्डन गर्ल की तरह नजर आई। लुक की बात करें तो सुहाना फिटेड स्ट्रैपी टॉप और फॉक्स लैदर पैंट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है। इस दौरान सुहाना ने 2 लाख का बैग कैरी किया हुआ है। सुहाना स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं।  फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि सुहाना ने पिछले साल 2020 में ही अपना सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक किया है। उनके 1.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। सुहाना फिलहाल न्यूयॉर्क के Tisch School of the Arts से पढ़ाई कर रही हैं।
 

Content Writer: Smita Sharma

shahrukh khandaughterSuhana Khanglamorous looklatest picturesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...