main page

शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ की सजावट शुरु, दीवाली से पहले आने वाली हैं दो खुशियां

Updated 31 October, 2018 05:01:36 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान 2 नवंबर को 53 साल के हो जाएंगे। फैंस को हर साल उनके बर्थडे का इंतजार रहता है। वहीं इस साल किंग खान का बर्थडे कुछ स्पेशल होने वाला है...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ बहुत जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं शाहरुख खान 2 नवंबर को 53 साल के हो जाएंगे। फैंस को हर साल उनके बर्थडे का इंतजार रहता है। वहीं इस साल किंग खान का बर्थडे कुछ स्पेशल होने वाला है। 

Bollywood Tadka

जानकारी के मुताबिक शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ का ट्रेलर उनके ही जन्मदिन पर रिलीज किया जाने वाला है, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के साथ-साथ उनके फैंस के लिए एक स्पेशल इवेंट भी ऑर्गेनाइज किया जाएगा।

Bollywood Tadka

2 नवंबर को रिलीज होने वाले ट्रेलर से पहले ही इस फिल्म का एक पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

Bollywood Tadka

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ये जानकारी दी है। इसके अलावा शाहरुख के बंगले मन्नत की सजावट भी जोरों पर हैं। वहीं इसी हफ्ते दीवाली भी है। इस लिहाज से उनके पास सेलिब्रेशन के तीन मौके हैं जिसकी वजह से खास तैयारियां की जा रही हैं।  

Bollywood Tadka

शाहरुख के बंगले मन्नत को सजाया जा रहा है। इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिसमें शाहरुख का बंगले मन्नत रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है।

Bollywood Tadka

बता दें कि फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा अहम किरदार में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

फिल्म में रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट, सलमान खान और दिवंगत देवी जैसे ही कई कलाकार कैमियो करते हुए भी नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

: Neha

shahrukh khanzerotrailerreleasebirthdaymannatdecoration

loading...