main page

जन्मदिन के खास मौके पर फैंस से मिलने बालकनी में पहुंचे शाहरुख, तस्वीरें आईं सामने

Updated 02 November, 2018 11:46:40 AM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 53 साल के गो गए हैं। बीती रात उन्होंने अपनी फैमिली के साथ जन्मदिन मनाया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज 53 साल के गो गए हैं। बीती रात उन्होंने अपनी फैमिली के साथ जन्मदिन मनाया। हर साल शाहरुख के बर्थडे पर उनके घर मन्नत के बाहर खड़ी हजारों लोगों की भीड़ इस बात का एहसास कराती है कि वो सही मायने में बॉलीवुड के 'बादशाह' हैं। बीती रात हर बार की ही तरह शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

Bollywood Tadka

घर के बाहर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करने के लिए शाहरुख बालकनी तक आए और उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। हाल ही में उस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में  इस  शाहरुख ब्लू शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहने नजर आए। शाहरुख के घर के बाहर खड़े फैंस का क्रेज सांतवे आसमान पर था। 

Bollywood Tadka

बता दें कि इस बार शाहरुख के जन्मदिन का मौका बेहद खास है। उनके जन्मदिन पर ही उनकी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही ट्रेलर लॉन्च के लिए शाहरुख खान के जन्मदिन का खास दिन चुना था। 

Bollywood Tadka

फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख एक बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम है बउआ। फिल्म में उनके अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ अहम भूमिकाओं में है। बीते दिन इस फिल्म के दो पोस्टर्स भी जारी हुए थे।

 

फिल्म में रानी मुखर्जी, आलिया भट्ट, सलमान खान और दिवंगत  श्री देवी जैसे ही कई कलाकार कैमियो करते हुए भी नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

 

 

: Neha

shahrukh khangreetfansbirthday

loading...