बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को अक्सर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है। हाल ही में शाहरुख को पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ लंदन के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। दरअसल, शाहरुख अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने निकले हैं।
17 Jun, 2019 03:50 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को अक्सर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करते देखा गया है। हाल ही में शाहरुख को पत्नी गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ लंदन के लिए रवाना होते दिख रहे हैं। दरअसल, शाहरुख अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने निकले हैं।
तस्वीरों में शाहरुख शर्ट और ब्लैक जींस में कैजुअल लुक में दिखे। वहीं गौरी की बात करें तो व्हाइट टाॅप और ब्लू डेनिम जींस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।
इसके साथ गौरी ने जैकेट पहनी थी। मिनिमल मेकअप और शेड्स गौरी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
वहीं अबराम की बात करें ग्रीन पैंट, व्हाइट टी और जैकेट में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं।
उनकी ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो शाहरुख की फिल्म जीरो बीते साल रिलीज हुई थी। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई।
इसके अलावा शाहरुख इन दिनों अपने बेटे आर्यन के साथ फिल्म 'द लॉयन किंग' की डबिंग को लेकर चर्चा में हैं। वहीं खबरें हैं कि शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म में नजर आ सकते हैं।