बॉलीवुड में ''किंग ऑफ़ रोमांस'' नाम से मशहूर शाहरुख खान अपनी डेब्यू फिल्म ''दीवाना'' से और आज तक लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक शाहरुख की दीवानगी कम नहीं हुई है।
05 Oct, 2019 06:13 PMबॉलीवुड तडका टीम. बॉलीवुड में 'किंग ऑफ़ रोमांस' नाम से मशहूर शाहरुख खान अपनी डेब्यू फिल्म 'दीवाना' से और आज तक लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक शाहरुख की दीवानगी कम नहीं हुई है। फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जबरदस्त एक्टिंग से शाहरूख खान ने लोगों के दिलों में छाप छोडी है। शाहरूख सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नही बल्कि टेलीविजन की दुनिया में भी काफी पापुलर रहे हैं।
बहुत काम लोगों को पता होगा कि शाहरूख खान के करियर को बनाने में दूरदर्शन का बहुत बडा हाथ रहा है। शाहरूख खान ने टीवी के पॉपुलर धारावाहिक 'फौज़ी' से काफी पॉपुलरिटी हासिल की। हाल ही में शाहरुख़ की एक पुरानी वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वह दूरदर्शन में नए साल के शो में एंकरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल वीडियो में शाहरूख खान एक ढीले से पैंट और शर्ट में नजर आ रहे हैं, सिंगर कुमार सानू को स्टेज पर इंट्रोड्यूस करवाते हुए वह कह रहे हैं, "कुमार सानू वही हैं, जो किशोर कुमार के अंदाज में गाते हैं।"
वर्कफ़्रंट पर शाहरूख खान ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और 'राजू बन गया जैंटलमैन', 'किंग अंकल', 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्मों के बाद काफी फेमस हो गए और इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी पोजीशन और भी मजबूत हो गई। शाहरूख खान को आखिरी बार फिल्म 'ज़ीरो' में देखा गया था।