main page

ईद पर फैंस को अपनी झलक दिखाना नहीं भूले शाहरुख, बेटे अबराम भी दिखे साथ

Updated 16 June, 2018 11:46:10 AM

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर ईद के खास मौके पर फैंस को अपनी झलक दिखाना नहीं भूलते हैं। शाहरुख हर साल छोटे बेटे अब्राहम खान के साथ अपनी घर की बालकनी में आकर अपने सारे फैंस को ईद की बधाई देते हैं और अभिवादन करते हैं। वहीं इस साल ऐसा न हो पाने की खबर से उनके फैंस मायूस थे। बावजूद इसके शाहरुख और अबराम ने अपनी झलक ईद पर दिखा दी है। हाल ही में शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर ईद के खास मौके पर फैंस को अपनी झलक दिखाना नहीं भूलते हैं। शाहरुख हर साल छोटे बेटे अब्राहम खान के साथ अपनी घर की बालकनी में आकर अपने सारे फैंस को ईद की बधाई देते हैं और अभिवादन करते हैं। वहीं इस साल ऐसा न हो पाने की खबर से उनके फैंस मायूस थे। बावजूद इसके शाहरुख और अबराम ने अपनी झलक ईद पर दिखा दी है। हाल ही में शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

Bollywood TadkaBollywood Tadka


इस तस्वीर में शाहरुख और अबराम का सिर्फ आधा ही चेहरा नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है ‘प्यार केवल आंखों में होता है…यहां हमारा ईद पर आप लोगों पर है। आप सभी को ईद मुबारक। कामना करता हूं आपके परिवार खुशहाल और स्वस्थ रहें। दरअसल, शाहरुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ की शूटिंग के चलते मुंबई में ईद सेलीब्रेट नहीं कर पाएंगे। फिल्म की बात करें तो ‘जीरो’ आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने शख्स के किरदार में नजर आएंगे।
 

:

sharukh khaneidshare pictureabram khan

loading...