2018 का गणपति सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। बॉलीवुड स्टार्स गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड के किंग खान ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया...
17 Sep, 2018 12:24 PMमुंबई: 2018 का गणपति सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। बॉलीवुड स्टार्स गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड के किंग खान ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया। हाल ही में शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे अबराम और गणपति की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें शाहरुख के लकी चार्म अबराम बप्पा की मुर्ती के आगे माथा टेकते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा मारे गणपति ‘पप्पा’ घर आ गए हैं, अब छोटा (अबराम) तो उन्हें ये ही बुलाता है। बताया जाता है कि नन्हें अबराम गणपति को बप्पा नहीं बल्कि पप्पा बोलते हैं। शाहरुख से पहले बॉलीवुड के कई सितारे डेढ़ दिन और तीन दिन के गणपति का विसर्जन कर चुके हैं।
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख इन दिनों फिल्म 'ज़ीरों' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।