main page

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगा पंजाबी मुंडा शहजाद देओल, जैस्मिन भसीन ने ढूंढा रिश्ता

Updated 25 October, 2020 02:37:27 PM

शहजाद देओल बिग बॉस 14 से बाहर हो चुके हैं। बाहर होने के बाद भी शहजाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शहजाद अपने एविक्शन से बहुत गुस्सा हैं। मेकर्स के इस फैसले को गलत कह रहे हैं। इसी बीच शहजाद की शादी की खबर भी सामने आई है।

मुंबई. शहजाद देओल बिग बॉस 14 से बाहर हो चुके हैं। बाहर होने के बाद भी शहजाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। शहजाद अपने एविक्शन से बहुत गुस्सा हैं। मेकर्स के इस फैसले को गलत कह रहे हैं। इसी बीच शहजाद की शादी की खबर भी सामने आई है।

Bollywood Tadka
शहजाद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह जल्द शादी कर सकते हैं। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने उनके लिए लड़की देखी है। जैस्मिन मेरी बहन की तरह है। उसने मेरे लिए रिश्ता ढूंढा है। लड़की जैस्मिन की ही कजिन है। राजस्थान में रहती है।

Bollywood Tadka
बता दें बिग बॉस के घर में जैस्मिन और शहजाद के बीच अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी। शहजाद की सारा गुरपाल के साथ बेहतरीन बॉन्डिंग रही। घर से बाहर होने के बाद शहजाद खुलकर सब पर निशाना साध रहे हैं। शहजाद ने कहा-जान कुमार सानू शो के लिए फिट नही हैं। जान वैसे तो अच्छे इंसान हैं। वे काफी सच्चे भी हैं। लेकिन जिस नेचर का ये गेम है उसे देखते हुए जान ठीक से नहीं खेल पा रहे हैं। मेरी जगह जान कुमार को ही घर से बाहर होना चाहिए था।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

Shehzad DeolmarriedsoonLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...